इस "I Love You" वाले जमाने में
हम तुमसे बेशुमार इश्क करते हैं
इस दौर में, जहाँ हर कोई
दुनिया के दिखावो में डूबा है,
चलो हम तुम बस यूँ ही
इस हल्की सी बारिश में
एक चाय की प्याली पीने चलते हैं
तुम जो यों सबकी परवाह करते हो
हम बस वैसे ही तुम्हारी कद्र करते हैं
तुम्हारे आने से पहले,
कई बार सोचा करते थे
क्या कभी इतना किसी के लिए कर सकेंगे,
की खुद को भी बदल सकेंगे
अब हर वो चीज़, जो कभी जिद में ना किया करते थे
एक बार अपनाकर देखते हैं
शायद यही कमी थी
जो तुमसे, तुम्हारे आने से
शायद थोड़ा तुम्हारे समझाने से
खुद को बदल कर देखा है हमने
शायद खुद में यही ढूंढते थे
जो तुमसे, तुम्हारे आने से
तराशा है हमने
हर दिन के खत्म होने पर
जब तुम्हारी आवाज़ सुनते हैं
पुरे दिन की तकलीफ, हर थकान
सब कहीं भूल से जाते हैं
तुम पास रहो, या दूर
हम बस ये बताना चाहते हैं
इस "I Love You" वाले जमाने में
हम तुमसे बेशुमार इश्क करते हैं।।


