मेरा मन करता है कि खूब गाऊं मैं, सब को मन का सच्चा राग सुनाऊं मैं,

सच और झूठ का युद्ध छिड़ा है, हर वक्त मन में एक दुविधा है,

प्रश्न तो कई हैं पर उनका जवाब न दे पाऊं मैं।

मेरा मन करता है कि खूब गाऊं मैं

जिसके दिल में प्यारे बोल हों

बातों में जिसके विश्वास के स्वर हों

कुछ मन के सुन्दर लोग जिनसे मिल पाऊं मैं

मेरा मन करता है कि खूब गाऊं मैं

बातें भले ही जग से निराली हों

सुना कर जिन्हें मै होती मतवाली हूं

क्यूं अपनी रचनाओं को छुपाऊं मैं

मेरा मन करता है कि खूब गाऊं मैं

दुनियां में कुछ सच नहीं लगता

बिना चाहत के मुस्काने का मन नहीं करता

चलूं जिन्दगी के सफर में अकेली

अपने मन की हर बात कर जाऊं मैं

मेरा मन करता है कि खूब गाऊं मैं, सब को मन का सच्चा राग सुनाऊं मैं,