लम्हा-लम्हा फ़र्ज़ निभाना पड़ता है 

जलता दीपक आप बुझाना पड़ता है 


भूल के सब कुछ खोना है आसान मगर 

सच्चाई पे लौट के आना पड़ता है 


जीवन है ये जीवन के पैमाने हैं 

पैमानों पर ख़्वाब लुटाना पड़ता है


रोती आँखें कब दिखती हैं औरों को

अश्कों को अंगार बनाना पड़ता है


~आरोही