जिंदगी है बहुत थोड़ी सी इसे यूं न बेकार करो
न इंतजार करो हसीन पलो का, न दुःख मे आंखे चार करो
जो मिले साथ किसी अपने का, उसे यूं न इंकार करो
हर दुःख की है सीमा यहाँ, हर मरज का इलाज यहाँ
थम जाओ कुछ पल के लिए, थोडा इंतजार करो
किसने देखा है कल यहाँ, व्यर्थ मे न विचार करो
इन मिट्टी के पुतलो की ख़ातिर, खुद को न बर्बाद करो
शोहरत का होता गुरूर जहाँ, ऐसे अहम से इंकार करो
हस्तियां मिट गयी यहाँ, इतना न अभिमान करो
सिलसिला चला जब मौत का, किसी को यहाँ दोशी न करार करो
शामिल तो तुम भी थे, जरा अपने दिनो को याद करो
प्रकृति से जो खिलवाड़ करो तो, मोत से न इंकार करो
सबका हिसाब है दर्ज यहाँ, बचने का न विचार करो
कुछ पाने की चाह मे, दुनिया न किसी की बेहाल करो
सपने सजाओ इन आँखो मे तो, चश्मा न किसी का इस्तेमाल करो
जिंदगी है बहुत थोड़ी सी इसे यूं न बेकार करो
Written By
Arnika Gupta

