जिस नाम को सुनकर सुकून मिलता है उसको किसी और के मुँह से सुनकर... क्या गुज़रती है, सोचा है कभी ?
जिस मुखडे़ की एक झलक पाने को मरा जा रहा हूँ, वो जब औरों को यूँ इतनी आसानी से दिखता है...क्या गुज़रती है, सोचा है कभी ?
जिस मुस्कुराहट पे मरता हूँ ,वो जब मुझे नहीं बल्कि किसी और को देखकर तुम्हारे चेहरे पर आती है...क्या गुज़रती है, सोचा है कभी ?
जिस दोस्ती को संजोए रखना चाहा ,जब वो आँखों के सामने मिट रही हो...क्या गुज़रती है, सोचा है कभी ?
मेरे लिए इक तुम्हारा साथ ही सब कुछ था ,मगर साथ तुम्हारे जब देखता हूँ किसी और को...क्या गुज़रती है, सोचा है कभी ?
तुम्हारे लिए नए दोस्त बनाना आसान होगा ,पर जब मुझसे तुम्हारी इकलौती यारी बँट गई...क्या गुज़रती है, सोचा है कभी ?
सिर्फ तुम्हारा साथ चाहा था ,हक नहीं जताया था ,पर जब कोई और तुम्हे अपना बता कर तुमपर यूँ हक जताता है...क्या गुज़रती है, सोचा है कभी ?
सोचना कभी जब फुर्सत मिले,
की क्या गुज़रती है, जब किसी को चाहो और उसका इक भी कतरा तुम्हे ना मिले...

