मन विचलित है तन स्वचलित
परिस्थिती विकट
आंखों के सामने वहीं क्षण जिसका इन्तेज़ार किया हर पल
पाने को बहुत कुछ है और हारने को आत्मविश्वास
या तो कदम सम्भल जाएंगे या डगमगा जाएंगे
पर ये क्षण दोबारा नहीं आएगा
खुल के जी ले इसे
हिम्मत से ले फैसले
बाकी भरोसा कर अपने रब पे
यकीनन फैसला होगा तेरे हक़ में
और अगर कहीं ना हो तो ये मत समझना की कोई कमी थी तुझमे