ये जो डाकिया हैं
ये मेरा फ़रिश्ता हैं
जो मेरी माँ की हर चिट्ठी
मेरे दर पर दूत बन कर देता हैं
वो माँ जिसे मोहल्ले वाले ये कहकर चिढ़ाया करते हैं कि मैं उससे प्यार नही करता
इसलिए घर नही आता
जिसके जवाब में वो सीना तानकर कह जाती है
कि वो अपना हर बेटा भारत माँ पे क़ुर्बान करना चाहती है
पर मन ही मन में मुझे याद कर जाती है
उसकी हर चिठ्ठी मुझे ये अहसास दिलाती है
कि बेटे की याद माँ को कितना तड़पाती है
उस ख़त में मुझे उसकी आँख नम दिख जाती है
घर आने की पुकार सुनाई पड़ जाती है
उसके पकवानों की सुगंध आ जाती है
मेरी एक जवाब की चिट्ठी उसके सूखे हृदय को तरावट पहुंचाती है
पर पूरा काम कहा कर पाती है क्योंकि वो तो मेरा स्मरण करना चाहती है
पर काम में छुट्टी हर बार कहाँ मिल पाती है
किंतु वह भी ये जानती है कि उससे ज़्यादा मुझे ये भारत माँ भाती है
जय हिन्द