ज़रूरत या चाहत

कैसा ये असमंजस

इसके चंगुल में जाते सब फंस

सब लालसा के साथ वास्तविकता और हैसियत को नज़रअंदाज़ करते हुए चाहत के पीछे भागते लेकिन जब अपना धन दबाते

तब जीवन की आवश्यकतआों को चाहते

लेकिन जब दोनों को न पाते

तब अपने निर्णय को लेकर पछताते

पर क्या सपने एवं चाहत ज़िंदगी के पहिये को आगे बढ़ाने के लिए ज़रूरी नही अब आप ही बताइए ज़रूरत वाजिब या चाहत सही.......