बड़ी दूर आ गया,

तरक्की का पीछा करते करते,

बड़ी दूर आ गया।

सपने के एक कदम पास आ गया,

पर तुमसे काफी दूर आ गया।

पर शायद तुम भी यही चाहते थे।

जब आऊंगा वापस कुछ बनकर, कुछ बनाकर,

सपने जो संजोए है उन्हें अपना बनाकर उस दिन सब

मुकम्मल नज़र आएगा।

तब साथ में चाय पिएंगे और याद करेंगे कि कभी ऐसा भी कोई खत भेजा था।।