मैं वक्त से दोस्ती करना चाहता हूं,
पर वक्त है कि रुकता ही नहीं।
एक समय था वक्त मेरे साथ चलता था।
पर पता नहीं क्या गलती हो गई मुझसे
वक्त ने मेरा साथ छोड़ दिया..

मैं वक्त से दोस्ती करना चाहता हूं
पर वक्त है कि रुकता ही नहीं,
वक्त नाराज है मुझसे, पर मैं मेहनत करुंगा,
और वक्त से दोस्ती करूंगा...

वक्त नाराज है मुझसे, पर
मैं वक्त को मना लूंगा, हर कठिनाई पार करके
मैं वक्त से दोस्ती करना चाहता हूं
पर वक्त है कि रुकता ही नहीं।

वक्त के साथ चलना सीखिए,
वक्त गुजर जाने के बाद, दोबारा वापस नहीं आता।
    
              ___  गौरव पाण्डेय