पता नहीं तुम मुझसे प्यार करती भी हो या नहीं।

पर जब तुम मेरी फिक्र करती हो तो लगता है प्यार करती हो

जब तुम प्यार भरी बातें करती हो तो लगता है प्यार करती हो

पर तुम कभी बताती नहीं क्या तुम भी प्यार करती हो।

पता नहीं तुम मुझसे प्यार करती भी हो या नहीं।

तुमको इतना प्यार दुलार करता हूं, सोचता हूं कि काश तुम्हारे दिल में मेरे लिए भी जगह बन जाए।

कब बोलोगी तुम, कि तुम भी मुझसे प्यार करती हो।

तुमसे जितनी बार मिला हूं तुम्हारी मुस्कान, बीमार थी तो तुम्हारा उदास चेहरा मेरे सामने आ जाता है जब भी तुम्हारी याद आती है।

मैं तुम्हें खोना नहीं चाहता, तुम कब बोलोगी कि तुम भी मुझसे प्यार करती हो। तुम मुझे छोड़कर कभी नहीं जाओगी।


हम साथ रहकर हर एक मुश्किल का सामना कर लेंगे, सोचो कितना अच्छा होगा वो पल जब हम हमेशा के लिए एक हो जाएंगे।

पर

पता नहीं तुम मुझसे प्यार करती भी हो या नहीं।।