बोलो प्रिये कैसे रहूं तुम्हारे बिन 
दर्द सहने का अब सामर्थ्य नहीं है।
हर पल ख्याल रहता है आपका
इतना प्यार करता हूं आपसे जिसे बताने मेरे पास शब्द कम है
इतना दर्द देना,
बोलो प्रिये अनर्थ नहीं है
रो न सकूं मैं गा न सकूं मैं
अपने आहत दिल का हाल किसी से कह न सकूं मैं
इतना तड़पाना बोलो प्रिये अनर्थ नहीं है

तुम बिन जीना संभव नहीं है
बोलो प्रिये कैसे रहूं तुम्हारे बिन
दर्द सहने का अब सामर्थ्य नहीं है


Gaurav Pandey
@Ardheshwar_