ना हूँ काली ना ही लक्ष्मी ना ही हूँ मैं सरस्वती हूँ मैं इक साधारण नारी करती हूँ पर बात मैं सच्ची हूँ मैं जननी करो ना अनादर ना करो इतना अपमान है माँ तुम्हारी भी इक नारी ना कलुषित करो उसका मान बहन हूँ मैं पत्नी हूँ मैं सखी भी हूँ प्रेयसी भी मैं हर रिश्ते में मैं हूँ शामिल मुझ बिन है हर संबंध अधूरा बाँधूं परिवार को प्रेम की डोर से बसती है इसमें मेरी जान कहती हूँ मैं बात पते की कान खोल कर सुनना तुम अस्तित्व तुम्हारा भी ना होता अगर तुम्हें जन्म ना देती तुम्हारी माँ अब भी समय है चेतो, जागो ना करो तुम इतना अत्याचार जो नहीं है करता इज्ज़त नारी की दाता भी नहीं देते हैं उसे क्षमादान
(C) अर्चना गुप्ता