हिरनी सी आँखें, गोल सा चेहरा होठों पर है फीकी मुस्कान कपड़े हैं या है झीनी सी चुनरी जिसमें से यौवन छलके इस पार आते जाते गंदी नज़रें उसका पीछा करती हैं पल पल बचपन बीता नहीं है अब तक पर यौवन दे रहा है दस्तक दरवाज़े पर कच्ची सी है उम्र नादान की पर क्या क्या दुख ना देखा उसने खेलने कूदने की उम्र में ही नन्हा सा बच्चा है उसकी गोद में देख उसे इस हाल में उठते हैं मन में ढेरों सवाल क्यों दाता है तू इतना निष्ठुर? तेरी माया कुछ समझ ना आए क्या है गलती इस मासूम की? कितना बड़ा है इसका गुनाह? क्यों झोली हैै इसकी खाली? क्यों इसे दी है तूने इतनी बड़ी सज़ा?