न जाने क्या खता हुई

उसने हमको छोड़ दिया

फिर कुछ दिनों बाद मुँह मोड़ लिया

दिल ने दिल को तोड़ दिया।



बस एक तस्वीर बची है

दिल के उस एक कोने में

अब क्या रखा है रोने धोने में

दिल ने दिल को तोड़ दिया।



जो चला गया वो कहा आता है

टूटे दिल की इस जुदाई में

कहा कोई कुछ पाता है

दिल ने दिल को तोड़ दिया।



दिल की उस एक प्यास में

एक वार्तालाप की आस में

दिन बीत गए इसी इंतज़ार में

न जाने वो क्यों गया, कहा गया

मुझे अकेले छोड़ बीच बाज़ार मे

दिल ने दिल को तोड़ दिया।