उस दिन उद्दंड पुरुषों को उन्होंने
रत्न कहा और उद्दंड स्त्रियों को कुलटा
और उस दिन मैंने सीखा
परिभाषाओं का लिंगभेद!