कुछ चीज़ें जो बहुत कठोर होती हैं बाहर से
भीतर से बहुत कोमल हुआ करती हैं
टूट जाती हैं ज़रा सी चोट से
दिल उनका काँच सा साफ़ होता है
बहुत चोटें खाकर कई जगह से
जब टूट जाती हैं बेतरह
तो खुरदरी पड़ जाती है उनकी सतह
और पड़ जाती हैं अलग थलग
लोग उन्हें तराशा हुआ हीरा कह देते हैं
हीरे इसलिए विश्व में अकेले होते हैं !
©अर्चना आनंद भारती


