खुद के सपनों को खो कर,
तुमको पाना है!
अब, जब मैं एक माँ हूँ,
तो मुझे, माँ का, फर्ज़ निभाना है!
आयीं, तुम जब से जीवन में,
रोज़ नयी एक हलचल है!
तुम्हारी पहली हँसी से ही गूँज रहा,
मेरे जीवन का पल -पल है!
तुम्हारी इसी हँसी को संजो कर,
मुझे अपना जीवन बिताना है!
ओ मेरी, नन्ही कलि!
तुम्हे मूल्यों और संस्कारों से सींच कर,
मुझे माँ का, फर्ज़ निभाना है!
तुम इठलाती, और बेपरवाह,
एक नदिया की धार हो!
तुमसे, मेरा जीवन,
तुम्हीं, मेरा संसार हो!
पर, दुनिया नहीं, ये मासूमों की,
यहाँ के दानवों से, तुम्हें बचाना है!
क्या करूँ, मैं तुम्हारी माँ हूँ,
और मुझे, माँ का फर्ज़ निभाना है!
कभी, जो सख्त हो जाऊँ,
तो तुम, नाराज़ ना होना!
ना मुझसे कोई द्वेष रखना,
ना ही अपना आत्मविश्वास खोना!
मैं तो एक कुम्हार हूँ,
जिसे, अपनी कृति को,
मनमोहक, रूप में लाना है,
और फौलाद सा, उसे बनाना है!
मैं तुम्हारी, माँ हूँ,
और मुझे, माँ का फर्ज़ निभाना है!
मैं, चाहती हूँ हमेशा,
तुम, उन्नति की राह पर आगे बढ़ो!
जो भी हों, तुम्हारी ख्वाहिशे,
उनके लिये, पूरी दुनिया से लड़ो!
ये माँ, तुम्हारे साथ रहेगी,
ग़र, ख़ुद को आईने में देख,
नज़रें नीची ना हो तुम्हारी!
तुम पर ही भरोसा रखेगी,
चाहे, दुश्मन हो, दुनिया सारी!
अनवरत चलते हुए,
तुम्हें, अपनी मंज़िल को पाना है!
तुम्हारे तलवों तले,
अपना हाथ रख,
मुझे माँ का, फर्ज़ निभाना है

