चलो फ़िर मान जाते हैं!
दरकिनार करते हैं सारे शिकवे -गिले,
देखते हैं, क्या फिर, एक - दूसरे को समझ पातें हैं!
चलो फिर मान जाते हैं!
ये रिश्तों में जो दूरियां आयीं हैं,
कुछ गांठे, जो दिल में समाई है!
कुछ टूटी उम्मीदें, कुछ गलतफहमियों की दीवार है!
दूसरे को कम, और खुद को ज़्यादा आंकने की झूठी तकरार है!
मिलकर,एक बार फ़िर, इस अहम की दीवार ढाते हैं,
चलो फिर मान जाते हैं!
कभी हाथों में हाथ डाल, हम साथ चलते थे!
एक - दूसरे की ख़ुशी से ही, हमारे अरमान पलते थे!
नज़र लग गयी ज़माने की, टूट गए कैसे,ये दिल के नातें हैं
चलो फ़िर मान जाते हैं!
कुछ मैं समझूँ, कुछ तुम समझो,
कुछ मैं बदलूं, कुछ तुम बदलो,
साथी हम जनम के,एक दूसरे के हृदय में फिर समाते हैं!
चलो फ़िर मान जाते हैं!
ज़िन्दगी, प्रेम बिन कुछ नहीं,
जहाँ तुम हो , मेरी दुनिया है वहीँ!
चुप्पी के सन्नाटे तोड़,
बिसरे प्रेम के वो तराने हम फिर से साथ गाते हैं!
चलो फ़िर मान जाते हैं!

