चले थे साथ मिल कर,
फिर दूरियां कैसे आ गयीं!
प्यार भरे ज़ज्बाती दिल में,
नफ़रत की घटा कैसे छा गयी!
आज झुंझलाते हो, हर बात पर मेरे,
वो वाक्-पटुता ही थी, तुमको भा गयी!
कसमें खाते थे कल, मुझ पर मर मिटने की!
वो दीवानगी,आज कहाँ गयी!?
मैं कल भी वही थी, जो आज हूँ मेरे हमदम!
जिस ओर रुख किया तुमने, मेरी नज़रें बस वहां गयीं!
शायद मेरे प्यार की गिरफ्त ही, जंजीर है,
जिसकी घुटन से,चाहत अपनी फ़ना हो गयी!

