ए लड़की

ये तेरी दुनिया नहीं

यहां मालिक है तेरा कोई

जिसे तू नही चुन सकती

तू बस उसकी सुन सकती

वो कुछ भी कर सकता है

लेकिन वो गलत नही हो सकता है

गलती तेरी ही होगी

तुझे ही सुधरना होगा

तुझे ही समझना होगा

तुझे ही लड़ना होगा

ए लड़की


– अपूर्व गौरव