चांद तक का सफ़र


लग रहा था दूर

खेल रहा था खेल

कभी दिखाता पूरा रूप

कभी हो जाता अरूप

लगा जैसे हो कोई बहुरूप

फिर भी लगी थी इससे आस

था दूर लेकिन कर रहा था मिलने का प्रयास

कभी दिखाता ज्वार(tide) को ऊंचाई

तो कभी बनाता सूरज को अपनी परछाई

फिर भी था इसका बोलबाला

मोहबतों को मिलाने की बन रहा था वजह

तो कभी फ़रियाद जताने में मिली सजा

बावजूद इसके क्यों था पराया

शायद अभी भी मिलों की दूरी थी वजह

फिर...

दस्तक हुई isro की

साथ ले कर सौगात

मिलों की दूरी को मिटाया

उस चांद को पृथ्वी से मिलाया

जो कल तक था हमारे लिए मेहमान

आज वो बन गया भारत का सम्मान।