सोचोगे दिल से तो मुक्कमल ख्याल निकलेगा
होगी हलचल ऐसी,सवाल पर सवाल निकलेगा
जलाओगे तो रौशन हर घर में एक दीप होगा
नहीं तो बस सिसकता हुआ मलाल निकलेगा
ना मुझे कम मिला है न तू छीन ले गया है ज्यादा
दोनों के हाथों में एक पसीजता रुमाल निकलेगा
दुनिया बस वो नहीं है जो बसी है तेरे मेरे दायरे में
झांको तो हर सीने में सांस लेता जलाल निकलेगा