— जब हम दूसरों में खुद को ढूँढते हैं, तो कभी-कभी खुद से बिछड़ जाते हैं।


अक्सर हम पाना चाहते हैं,

अपने आप को दूसरों की आँखों में!

खुद को खोकर भी वह प्यार व सम्मान,

जिसकी चाहत में,

दिल दीवाना हुआ जाता है।

मगर उस विश्वास की गहराई को

न समझ पाने पर

उभर आती है...

गहरी निःश्वास भरी टीस —

काश...

और बिखर जाता है मौन...

मगर क्या ज़रूरी नहीं?

कुछ पल ठहर कर,

अपने आप से जुड़कर,

पढ़ना, अपने ही मौन को,

जानना —

उसकी खामोश परतों को,

धीरे-धीरे हटाते हुए,

उसे खुद से मिला देना।

और पा लेना...

वह विश्वास की गहराई,

जो तुमसे मिलने की चाहत में

कब से

बेकरार थी।

----------------