- जो स्पष्ट है, वह सरल नहीं — और जो सरल है, वह अक्सर सच नहीं।


आसान नहीं, स्पष्ट होना!

जहाँ भ्रम सत्य दिखता है,

और सत्य भ्रमित कर दिया जाता है।

ऐसे में सब कुछ स्पष्ट करने का प्रयास,

मान, एक निरंतर संघर्ष,

जो अंतहीन प्रश्नों के घेरे में घिरा हो।

जब भी चाहा, चुप रहा जाए,

मन हतप्रभ हुआ, बुदबुदाया-

रह पाओगी इस शून्य में?

क्या हो पाओगी निर्बाध,

इस गहरी चुप्पी के बोझ तले?

सच कहूँ तो,

स्पष्टता अक्सर सबको नहीं भाती।

निर्विकार रहकर समय बिताना,

एक सुकून-सा देता है,

जब आँखें मूंदकर समय को बहा दिया जाता है,

बिना किसी हस्तक्षेप, बिना किसी आवाज़।

पर उस शांति में छिपा होता है गुनाह,

जो हम खुद से करते हैं।