मृत्य सी शांति धरे ,
जीवन की हलचल भरे ,
आसूँ भी जिसके खारे कहलाए
उसने भी बहुत कुछ गवाया है।
अब क्यूँ हो तुम दूर खड़े ;
क्या तुमने भी इसे रुलाया है?
बड़ी ही विशाल काया है ,
लहरें तो बस इसकी एक माया है;
जो इन लहरों की लुत्फ़ उठा रहा,
वो कहाँ इसकी गहराई जान पाया है?
प्रकृति की सौंदर्य लिये,
किरणों को जलमग्न किये,
ना जाने कितनों को इसने सँवारा है।
अब क्यूँ हो तुम दूर खड़े ;
क्या तुमने भी इसे बिगाड़ा है?
-अपराजिता

