कैसे कर लेती तुम इतने काम !
नींद को भी कर हराम ,
गिनकर दाने तो तीन ही लाती ,
क्या करने लगती उधर आराम??
थकान से चूर फिर भी वह बोली ;
रहते उधर शिकारी अनेक!
बाल बाल बचके हूँ आई ,
वरना सीने में होती वह गोली।
माँ!!कैसे होते हैं ये लोग ?
जो शिकार तुम्हारा करते हैं;
इनको ज़रा भी अहसास नहीं क्या,
कितने बच्चे एक माँ से बिछरते हैं?
उन्हें नहीं पता ये दर्द ,
तभी शायद ऐसा करते हैं ;
हमें मार कर अपना पेट भरते ,
हम पेट भरने के लिये मरते हैं ।
-अपराजिता

