खुशी उनको हुई ज्यादा,शतक जो ना लगा पाए,
मशविरा दे रहे उनको,जो ज्यादा रन बना आए।
कि बदलो कप्तान तुम अपना,वो धरना दे रहे इस पर,
जो खुद अपना कोई कप्तान,अब तक चुन नहीं पाए।
लगायी जीत की हैट्रिक,हटाने को उसे आए,
न सम्हला खुद का घर जिनसे,बसाने सब का घर आए।
बहाईं झूठ की नदियां,बड़े वादे किए तुमने,
करी तुमने बहुत कोशिश,बदल उसको नहीं पाए।
हमारी टीम अच्छी है,मेरा कप्तान अच्छा है,
वो जीता है वहां पर भी,जहां सब जीत ना पाए।