कहा तुमने येसच हमसे,कभी तुमसे नहीं पूछा।जन्म था देदिया तुमको,मगर तुमसे नहीं पूछा।बिना सोचे बिना समझे,हुई गलती नई मुझसे।रखा जोनाम यहतेरा,वोभी तुमसे नहीं पूछा।समय गुजरा तोयह सोचा,तुम्हें स्कूल कोभेजूं।पढ़ोगे तुम कहां जाकर,येभी तुमसे नहीं पूछा। खिलायाहै पिलायाहै,तुम्हें जीना सिखाया है।मुझे प्रतिफल मेंक्या दोगे,येभी तुमसे नहीं पूछा।तुम्हें नाजों में पालाहै,सदा आगे बढ़ायाहै।खता क्या होगई मुझसे,येभी तुमसे नहीं पूछा।हुई गलती जोयह मुझसे,उसे बिलकुल नदोहराना।तुम्हारा भीकहे बेटा,कि क्यों मुझसे नहीं पूछा