दूसरों की खुशियों में भी, हंसना तुम भूले।
खुद ही खुद को मुस्कराते तुमने देखा क्या?
रात के अन्तिम पहर के बाद जो आता सब कहते अरुणोदय उसे, पर तुमने देखा क्या?
देखे वो आँसू जो आँखों से निकल आए
आँख से बाहर न निकले उनको देखा क्या?
लड़कियां घर में हंसे तो घर को वह भर दें,
पर देखकर तुमको भी वह एकान्त में हंस दें
उस हंसी को खुद की नजर से तुमने देखा क्या?
हर मुसीबत झेलकर काबिल बनाया है तुम्हें
डाटने लगते हो अक्सर जब परेशा में उन्हें
उस पिता के आंसुओं को तुमने देखा क्या?
खुद ही खुद को मुस्कुराते ---

