है सत्य जिसका मंत्री,श्रद्धा है प्यारी स्त्री
चारों पदार्थों से भरा,उसका सदा भण्डार है
राजा का सुन्दर देश वो,है पुण्यमय वह प्रान्त जो
देवों को भी प्यारा लगे, अमरावती सा प्रान्त जो।
अक्षय के वट सा छत्र है, संगम का जैसा तख्त है।
मुनियों को जो मोहित करे, ऐसा वो पावन क्षेत्र है।
है श्याम, श्वेत चॅवर वहाँ, दुख का न किंचित् लेष है। पुण्यात्मा साधू वहां, करते मनोरथ पूर्ण हैं।
प्रभु स्वयं श्री मुखसे करें उसका सदा गुण गान हैं।
तीर्थों का जो सिरमौर है, वह तीर्थराज प्रयाग है