जिंदगी बेमज़ा नही है, थोड़ा घूमके आओ
जीवन सज़ा नहीं है, थोड़ा घूम के आओ
अपनों से परेशान हो, थोड़ा घूम के आओ
हो जायेंगे कुछ अनजाने अपने,थोड़ा घूम के आओ
हैं गर सबसे शिकायतें बहुत, थोड़ा घूम के आओ
बार-बार असफलता से परेशान हो, थोड़ा घूमकेआओ जीवन समाप्त करना चाहते हो, थोड़ा घूम के आओ। किसी ने तुम्हारा दिल तोड़ दिया, थोड़ा घूम के आओ। किसी ने अपमानित कर दिया, थोड़ा घूमके आओ
रुपये पास नहीं हैं फिरभी, थोड़ा घूम के आओ।
जो चाहते हो वह तुम्हें मिले,तो थोड़ा घूम के आओ। जिंदगी फिर शुरु करनी है,तो थोड़ा घूम के आओ।