तुम्हारे घर भी आएंगे,हमारे घर भी आयेंगे।
प्रभू श्रीराम हैं सबके,वो सबके घर में आयेंगे
सिया संग राम आयेंगे,लखन संग राम आयेंगे
मगर घर आने से पहले,वो सबको आजमायेंगे
ये जो बेईमानी से हड़पी है,तुमने भाई की दौलत
करो वापस अभी जाकर,लखन संग राम आयेंगे
जो तुमने छोड़ा है संसार में माँ बाप को तन्हा
क्षमा मांगो अभी जाकर,तभी श्री राम आयेंगे
करो सम्मान माता का,तभी श्रीराम आयेंगे।
न तुमने घर बुहारा है,न मंदिर ही सजाया है।
सजा दो घरको गुलशन सा, तभीश्रीराम आयेंगे
बनाओ घर अयोध्या सा, तभी श्री राम आयेंगे।