मन भीहै शिव,तन भी है शिव,शिव ही मेरे भगवान हैं गणपति को दें सर्वोच्च पद, वो ही मेरे भगवान हैं। 
सृष्टि में वो दृष्टि में वो देते सदा वरदान हैं।
सब देव हैं मेरे मगर वो ही मेरे भगवान है
आराध्य है वो ही मेरे, शिव ही मेरे भगवान हैं। 
जिसका न कोई मित्र है, उसके भी शिव भगवान हैं। दानव, दनुज, किन्नर, मनुज, करते सदा गुणगान हैं। जिनकी सभी पूजा करें वो ही मेरे भगवान हैं।