मोर सिखावनु सीय सुनो, तुम घर में रहो वहाँ कष्ट है
भारी
गुरु और स्वामी की बात न मानो तो अइहे वहाँ फिर संकट भारी
धूप व शीत व वर्षा,हवा,वहाँ लगती बड़ी है भयंकर भारी, राह में काँटे व कंकड़ पड़े, और पैर हैं ये मृदुमंजु तुम्हारे ।कंदर, खोह, नदी, नद, नाले, बड़े दुर्गम और गहरे हैं भारी रीछ व बाघ व हाथी को देख, कैसे रखोगी धीरज धारी।
सोना जमीन पे छाल के वस्त्र हैं,खाने में भी कन्द‌ मूल मिलेंगे
रूप अनेक रखे हैं जो,ऐसे निशिचर वहां फिरते मिलेंगे।