शिक्षक महान-4
है पांच सितंबर जन्म दिवस,अपने एस.राधाकृष्णन का,
जो राष्ट्रपति भारत के थे,शिक्षकों में थे वह भी महान।
वो सही राह दिखलाता है,प्रेरणा स्रोत वह होता है,
देकर के समय,समर्पण,दिल,देता है सबको सही ज्ञान।
गुरु वशिष्ठ और विश्वामित्र,हैं गुरु द्रोण और परशुराम,
भारत की पावन धरती पर,जन्मे है कई शिक्षक महान,
सावित्रीबाई फुले प्रथम,भारत की महिला शिक्षक थीं,
भारत को जिसने एक किया,वह विष्णुगुप्त सबसे महान।
ये रहा सदा ही विश्वगुरु,भारत मेरा सबसे महान
शिक्षकों को करता"अपन" नमन,कहता हर पल शिक्षक महान।

