शिक्षक महान-4
है पांच सितंबर जन्म दिवस,अपने एस.राधाकृष्णन का
जो राष्ट्रपति भारत केथे,शिक्षकों मेंथे वह भी महान
वो सही राह दिखलाता है,प्रेरणा स्रोत वह होता है
देकर के समय,समर्पण,दिल,देता है सबको सही ज्ञान
गुरु वशिष्ठ और विश्वामित्र,हैं गुरु द्रोण और परशुराम
भारत की पावन धरती पर,जन्मे है कई शिक्षक महान
कुरुक्षेत्र में भी जिसने,अर्जुन को अपना दिया ज्ञान
उस कृष्ण सा शिक्षक कोई नहीं,गीता का जिसने दिया ज्ञान
ये रहा सदा विश्वगुरु,भारत मेरा सबसे महान
शिक्षकों को करता अपन नमन,कहता हर पल शिक्षक महान