जो कल तक महलों में रहते, वो सड़कों पर पड़े न्यारे, अमीरी और गरीबी यह, समय का खेल है प्यारे । अवध का राज मिलना था, उसे वचनों में थे हारे।उन्हें जाना पड़ा वन में, समय का खेल है प्यारे। जो तीनो काल के ज्ञाता, अनल मस्तक पे हैं धारे,बचा पाये न पत्नी को, समय का खेल है प्यारे। कि जिसकी एक इच्छा पर, खड़े हो देव सब द्वारे, श्राप नारद का ले सर पर, फिरे वन-वन हरि प्यारे । सदा आनन्द में जो हो, वो फिर जीवन से क्यूँ हारे, पलट जाती है हर बाजी, समय का खेल है प्यारे ।
