सफर सिखाता है यह हमको, हर पल चलते रहना। मंजिल जब तक ना मिल जाए, कदम ना पीछे रखना।

सफर सिखाता है यह हमको, जीवन कैसे जीना ।
हंसी खुशी के साथ सदा, जीवन को जीते रहना ।
सफर सिखाता है यह हमको, साथी साथ में रखना।
एक दूजे पर आए मुसीबत, बढ़कर साथ निभाना।
 सफर सिखाता है यह हमको, ना सरल हमें तुम कहना। सोच समझ कर सदा सफर में, कदम को आगे रखना।