सुबह-सुबह की बात सुनो,मैं पहुँच गया स्टेशन पर,
थी सुपर फास्ट वह ट्रेन मगर,कुछ लोग खड़े थे गेटों पर,
कुछ घुस पाये उस डिब्बे में,कोई गेट पकड़कर लटक गया,
मैं भी धक्का मुक्की करके,डिब्बे के अन्दर पहुँच गया।
इक पीके चढ़ा था डिब्बे में,पी०के० के पास ही खड़ा हुआ।
चुपचाप खड़ा था लेकिन वह,अजगर जैसा फुफकार रहा।
उसकी उन सासों के कारण,मुझको उल्टी का भान हुआ,
मैं झट खिसका था गेट तरफ,जो पहले से था भरा हुआ।
मुझे देख के इक बोला मुझसे,तुम अंदर जाओ अंकल जी,
है जगह यहाँ ना बिल्कुल भी,दम घुट जायेगा अंकल जी।