आएगा घोर कलयुग भी,इस राम राज्य में
दिखला रहा असर है,वह राम राज्य में
हर दिन उठाई जाती है,बेटी स्वदेश में
सुनते नहीं हैं अफसर,इस राम राज्य में
मां-बाप छोड़कर के,वह व्यस्त स्वयं में
संतान ऐसी निकली,इस राम राज्य में
खुल गए अनाथालय,अपने ही देश में
औलाद को तरसते,कुछ राम राज्य में
लेकर के आशा न्याय की,आए कचेहरी में,
मिलता है न्याय देर से,इस राम राज्य में
खाते बहुत कमीशन,डॉक्टर दवाई में,
शिक्षा भी महंगी हो गई,इस राम राज्य में
शुरुआत है ये कलयुग की,रखना ये ध्यान में,
चलना सदा धर्म पर,इस राम राज्य में