रक्षा का सूत्र लेकर,आएगी मेरी बहना,
लाएगी वह मिठाई,जो कुछ हमारा कहना।
रखकर के व्रत सदा ही,ईश्वर से उसका कहना,
दुख जितने हों प्रभु तुम,भाई से दूर रखना।
बैठाके सामने वह,बांधेगी मेरे राखी,
बांधेगी उम्र भर वो,ऐसा है उसका कहना।
ना मांगती कभी कुछ,उपहार में वो मुझसे,
दे दूं मैं उसको कुछ भी,खुश फिर भी उसको रहना।
वह है बड़ी बहन पर,मेरा मानती है कहना,
उपहार वह प्रभु का,ऐसा है मेरा कहना।
कहती है वह सदा ही,मेरी बात याद रखना,
कितनी भी हो समस्या,तुम मुझसे आके कहना।