प्यार की उम्मीद लिए, आ गया हूँ दर पे,
 ठुकराओ या कबूल करो, फैसला ये तुम पे।
जो मिल गई मुझे तुम, चाहूंगा मरते दम तक,
धोखा कभी न दूंगा,वादा है मेरा तुमसे।
उम्मीद प्यार की है,मिल जाए गर जो तुमसे,
है शुक्रिया तुम्हारा, एहसान है ये मुझपे ।
उम्मीद एक लेकर, आया हूं तेरे दर पे,
बन जाओ दिल की मलिका, कुर्बान दिल ये तुमपे।