प्रेम का कोई मोल नहीं-2
 प्रेम बड़ा अनमोल है सुन लो, कह गए संत फकीर।
प्रेम का कोई मोल नहीं-2
रांझा भी मशहूर हो गया, जब से मिल गई हीर।
प्रेम का कोई मोल नहीं-2
 प्रेम में सीना चीर दिखाई, हनुमत ने तस्वीर ।
प्रेम का कोई मोल नहीं-2
राधा-मीरा के दिल में थी, कान्हा की तस्वीर।
प्रेम का कोई मोल नहीं-2
प्रेम नहीं जिसके जीवन में, उसकी फूटी तकदीर।
प्रेम का कोई मोल नहीं-2
कहते अपन प्रेम से सुन लो, प्रेम बड़ी जागीर ।
प्रेम का कोई मोल नहीं-2