परिंदों से सीखो, सदा चलते रहना,
आए मुसीबत तो, मिलकर के रहना।
करो अपने बच्चों की, तुम परवरिश भी,
बिना उनसे उम्मीद, जीवन में रहना।
बनाओ स्वयं घर, है उसमे ही रहना,
मदद की कभी तुम ना, उम्मीद करना।
यह सारा जहां एक घर है तुम्हारा,
मिले दाना पानी, वहीं तुमको रहना।
भगाए कोई भी, कहीं से भी तुमको,
न अफसोस जीवन में, किंचित भी करना।
समय भी बदलता है, ऋतु भी बदलती,
रखे जैसे ईश्वर, है वैसे ही रहना।

