मुझे फिक्र है तुम्हारी,मेरे लाल उस तरह,
पलकों को जैसे होती है,पुतली की तरह।
लिखा जो भाग्य में है,होगा वही सदा,
लिक्खे को भी मिटाए,उस कर्म की तरह।
मैं जानता हूं कुछ भी,बदल सकता मैं नहीं,
फिर भी प्रयास करता हूं,कर सकता जिस तरह।
करता हूं चिंता फिर भी,रहता हूं दूर पर,
खुशियां मिले तुम्हें सब ,दुआ करता उस तरह।
