मेरी हर खुशी हर गम में जो, मेरा साया बनके खड़ा रहा वो मेरा भाई है,मेरा भाई है,मेरा भाई है--2

मुझे चाहिए जीवन में क्या, उसे सब पता, उसे सब पता कुछ भी असम्भव ना उसे,वो ना दे सके जो मैं माँग लूँ

न वो भरत साहै न वो रामसा,मेरा भाई ही मेरा जगदीश है मेरी माता सा,वो पिता सा है, वो ही सखा,मेरा भाई है

मेरे कर्म में तन मन में जो, मुझे पालने वाला है वो

मेरा ज्ञान वो सम्मान वो,वो ही मेरा अभिमान है।

वो स्वयं मे ही परिपूर्ण है, मेरे घर में प्रभु का रूप है जिसने किया सबका भला,वो मेरा भाई है, मेरा भाई है।