निकाला कोई गया घर से,निकल कोई गया घर से,
रहना था जिसे घर में,चला पहले गया घर से।
बड़े आराम से वह हैं,निकाले जो गए घर से,
न उनका कुछ पता अब तक,निकल जो खुद गए घर से।
मसीहा खुद को समझे जो,कहे क्या फिर अपन उससे,
कभी जो वक्त बदला तो,गिरोगे अपनी नजरों से।
