तुम्हारा मन नहीं होता,तुम्हारा मन नहीं होता सुबह उठने को कहदो गर,तुम्हारा मन नहीं होता।पढ़ाई है बहुत मुश्किल,समय भी कम बचा लेकिन,रजाई से निकलने का,तुम्हारा मन नहीं होता।हो जब स्कूल की छुट्टी,न भोजन हो तुम्हें करना,नहाने के लिए उसदिन,तुम्हारा मन नहीं होता।मंगाले माँ अगर कोई जरा सामान बाहर से,धरो तुम घरसे पग बाहर,तुम्हारा मन नहीं होता।पुकारें दोस्त गर तुमको,चलो अब खेलते हैं हम,तो घरको लौट आनेका,तुम्हारा मन नहीं होता।उड़ाते होजो रुपये तुम,समझकर बाप के अपने,छुओ तुम पैर पापाके,तुम्हारा मन नहीं होता