बड़ी बेशकीमत गज़ल लिख रहा हूँ
तुम्हारे ही बारे में कुछ लिख रहा हूँ
पढ़ाऊँगा तुमको मैं दस फरवरी को,
जो कहना है तुमसे मैं वो लिख रहा है।
मिली मुझको कब तुम, सफर कैसा बीता
मैं खुश हूँ या नाखुश, मैं ये लिख रहा हूँ।
तुम्हारी ही मेहनत से जो कुछ मिला है।
मैं उसके ही बारे में, कुछ लिख रहा हूँ।
न पूछो, ये मुझसे मैं क्या लिख रहा हूँ।
जो बातें हैं सच्ची, मैं वो लिख रहा हूँ।
